लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 26 और 27 मार्च, 2026 को पूरे प्रदेश में अवकाश घोषित किया गया है।
इस अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव को भव्य और धूमधाम के साथ मनाने की तैयारी की गई है। शासन ने सभी अधिकारियों और विभागों को आदेश दिया है कि इस पर्व को सम्मानजनक रूप से मनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी।
धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि श्रीराम जन्मोत्सव की गरिमा और भक्तिमय वातावरण बना रहे।







