वाराणसी । 19 मार्च, 2026; मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में वाराणसी मंडल विभिन्न रेलखण्ड पर निरन्तर टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज 19 मार्च 2026 को वाराणसी मंडल के छपरा कचहरी ,मशरख स्टेशन को आधार बनाकर छपरा कचहरी-मशरख रेल खण्ड पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान उक्त रेल खण्ड पर चलने वाली गाड़ी संख्या 55104 छपरा कचहरी-मशरख डेमू सवारी गाड़ी,55109 मशरख -छपरा कचहरी डेमू सवारी गाड़ी सहित विभिन्न सवारी गाड़ियों में किलाबन्दी कर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस टिकट जांच अभियान टीम के टिकट जाँच दल में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/ छपरा श्री गणेश यादव , श्री सुधाकर मिश्रा, श्री राजीव कुमार, अमित कुमार ,प्रकाश कुमार श्रीमती प्रतिमा कुमारी, ममता कुमारी सहित कुल 07 टिकट जाँच कर्मचारियों एवं 02 रेलवे सुरक्षा बल के जवान के सहयोग से सघन टिकट जांच किया गया और बिना टिकट यात्रा एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले कुल 37 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे रेल राजस्व के रूप में रु 9920(नौ हजार नौ सौ बीस रूपये) जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया गया ।

उक्त सघन टिकट जाँच अभियान के दौरान उक्त रेल खण्ड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लम्बी कतार लग गई थी । वाराणसी मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबन्धक श्री रमेश पाण्डेय ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान रेल नियमों का पालन करें और अपना उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें एवं ट्रेनों एवं स्टेशनों पर स्वच्छता बनायें रखे।








