अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को 96 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली इस जीत के बाद जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन की निजी जिंदगी भी चर्चा में आ गई है।
खिताबी जीत के बाद मैदान से ईशान किशन की एक ‘मिस्ट्री गर्ल’ के साथ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि यह मिस्ट्री गर्ल मशहूर मॉडल अदिति हुंडिया हैं, जिन्हें ईशान किशन की गर्लफ्रेंड के तौर पर भी जाना जाता है।
मैदान पर जश्न के दौरान दोनों को एक-दूसरे के काफी करीब देखा गया, जिसके बाद फैंस के बीच इस रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई। इस बीच ईशान किशन के दादा अनुराग पांडेय ने भी इस रिश्ते पर सकारात्मक संकेत दिए हैं।
उन्होंने कहा, “कोई मैरेज कर ले। अरेंज मैरेज तो हम लोग नहीं कर पाएंगे, कहां खोजेंगे उसके लिए लड़की। अपने खोजेगा, अपने करेगा।” साथ ही उन्होंने टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत और अपने पोते के प्रदर्शन पर खुशी जताई।
टी20 विश्व कप की जीत के बाद खिलाड़ियों के जश्न और निजी पलों की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस इन पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।








