Search
Close this search box.

आईआरसीटीसी की भारत गौरव ट्रेन से ज्योतिर्लिंग यात्रा, 27 अप्रैल से बुकिंग शुरू, सुविधाओं के साथ आयोजन

Indian Railway Catering and Tourism Corporation (आईआरसीटीसी), रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम, द्वारा गोरखपुर से “भारत गौरव पर्यटक ट्रेन” के माध्यम से धार्मिक पर्यटन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह 11 रात एवं 12 दिन की यात्रा 27 अप्रैल 2026 से 08 मई 2026 तक संचालित होगी, जिसमें देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों एवं तीर्थ स्थलों का दर्शन कराया जाएगा।

इस यात्रा में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग तथा घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण शामिल है।यात्रा में 2AC, 3AC एवं स्लीपर श्रेणियों में कुल 751 सीटें उपलब्ध हैं।

किराया स्लीपर श्रेणी के लिए ₹23,500, 3AC के लिए ₹40,000 और 2AC के लिए ₹53,260 प्रति व्यक्ति निर्धारित है। पैकेज में ट्रेन यात्रा, शाकाहारी भोजन, होटल में ठहराव तथा स्थानीय बस द्वारा भ्रमण की सुविधा शामिल है।

बुकिंग “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय या ऑनलाइन माध्यम से की जा सकती है। यात्रियों के लिए LTC एवं EMI की सुविधा भी उपलब्ध है।

Leave a Comment

और पढ़ें