कछौना। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए कछौना विधायक रामपाल वर्मा ने हथौड़ा–त्योना कला मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।
करीब 1.49 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह मार्ग कछौना और कोथावां ब्लॉकों को जोड़ने वाला 4.57 किलोमीटर लंबा महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। पिछले दो दशकों से उपेक्षित इस सड़क के निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विधायक रामपाल वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। इस मार्ग के दुरुस्त होने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि स्कूली छात्रों और मरीजों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की पहल के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि बरसात के दिनों में जर्जर सड़क के कारण भारी परेशानी होती थी, जो अब दूर होने की उम्मीद है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ओमजीत यादव, उजाला संचार न्यूज








