Search
Close this search box.

कौटिल्य एस्ट्रो एकेडमी का छठवाँ दीक्षांत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को प्रदान किए गए प्रमाण पत्र

कौटिल्य एस्ट्रो एकेडमी, जो कि ज्योतिष एवं वैदिक विद्याओं की एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था है, निरंतर वर्ष 2016 से विद्यार्थियों को शास्त्रसम्मत एवं प्रामाणिक ज्योतिष शिक्षा प्रदान कर रही है। इस अकादमी के संस्थापक कौटिल्य हैं, जिनके मार्गदर्शन में सैकड़ों विद्यार्थियों ने ज्योतिष, साधना और आत्मविकास की विद्या को गहराई से समझा है।


अकादमी में अंकगणित ज्योतिष के माध्यम से जन्मांक एवं भाग्यांक द्वारा व्यक्ति के स्वभाव, क्षमता एवं जीवन दिशा का सूक्ष्म विश्लेषण सिखाया जाता है। पंचांग एवं मुहूर्त विषय के अंतर्गत वैदिक पंचांग के आधार पर शुभ-अशुभ समय निर्धारण की शास्त्रीय विधियों का गहन अध्ययन कराया जाता है।


न्यूमैरोलॉजी के माध्यम से नाम, तिथि एवं अंकों के कंपन द्वारा जीवन के विभिन्न पहलुओं का वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। वहीं टैरो कार्ड विषय में प्रतीकात्मक कार्ड्स के माध्यम से वर्तमान परिस्थितियों, मानसिक स्थिति एवं भविष्य की संभावनाओं को समझने की विधा सिखाई जाती है।


हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कौटिल्य एक्स्ट्रा एकेडमी द्वारा छठवाँ दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह भारत अध्ययन केंद्र, बनारस में संपन्न हुआ। जहाँ वर्ष भर अकादमी से अध्ययन करने वाले सभी विद्यार्थियों को उनके संबंधित विषयों के प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किए गया।

अकादमी का मुख्य उद्देश्य यह है कि शास्त्रों के अनुसार शुद्ध, पूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर वर्ग के विद्यार्थियों तक पहुँच सके। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अकादमी द्वारा केवल न्यूनतम पारिश्रमिक शुल्क लेकर ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जाता है, ताकि आर्थिक कारणों से कोई भी विद्यार्थी ज्ञान से वंचित न रहे।

कौटिल्य एक्स्ट्रा एकेडमी का विश्वास है कि प्राचीन गुरुकुल परंपरा और आधुनिक तकनीक के समन्वय से ही सच्ची शिक्षा संभव है। संस्था का संकल्प है कि आने वाले समय में भी वह प्राचीन पद्धतियों के माध्यम से अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक ज्योतिष एवं वैदिक ज्ञान को पहुँचाती रहे, जिससे विद्यार्थी देश-विदेश में सनातन धर्म एवं हिंदू संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर सकें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्योतिष विभाग के विभागध्यक्ष प्रो शत्रुघ्न त्रिपाठी भारत अध्यन के कोर्डिनेटर प्रो शरदिन्दु कुमार तिवारी एवं प्रो किशोर मिश्र डा रविकान्त तिवारी जी एवं कौटिल्य एस्ट्रो अकैडमी के संस्थापक कौटिल्य डा शैलेंद्र तिवारी उपस्थित रहें।

Leave a Comment

और पढ़ें