Search
Close this search box.

डॉ हेडगेवार जयंती पर केशव प्रसाद मौर्य ने दी श्रद्धांजलि, सशक्त भारत निर्माण हेतु आदर्शों पर जोर

लखनऊ । उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि लखनऊ: 19 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास, 7-कालिदास मार्ग पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं प्रथम सरसंघचालक परम पूज्य डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती के अवसर पर उनके स्मृति चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि डॉ. हेडगेवार जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन शक्ति और सांस्कृतिक जागरण के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी हमें एक सशक्त, संगठित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में एकता, समरसता और राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए।

डॉ. हेडगेवार जी द्वारा स्थापित मूल्यों के अनुरूप कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अंत्योदय के सिद्धांत को अपनाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

और पढ़ें