Search
Close this search box.

सदर सपा विधायक जै किशन साहू के पुत्र पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें सदर से समाजवादी पार्टी के विधायक जै किशन साहू के पुत्र सहित कई लोगों पर अपहरण, मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

वाराणसी जनपद के चिरईगांव निवासी उद्योगपति रमेश कुमार आर्य ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 9 दिसंबर 2025 को उद्योग वंधु की बैठक में शामिल होने के बाद कुछ लोगों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर अगवा कर लिया।

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें एक फैक्ट्री में बंधक बनाकर रिवॉल्वर के बल पर जान से मारने की धमकी दी और कई घंटों तक मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उनके नंदगंज स्थित ऑक्सीजन प्लांट पर पहुंचकर सिलेंडर लूटने का प्रयास किया।

मौके पर कर्मचारियों द्वारा डायल 112 पर सूचना देने के बाद आरोपी पुलिस से उलझते हुए फरार हो गए और जाते-जाते फायरिंग भी की।इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही विधायक के भतीजे मनीष साहू पर भी एक युवक से मारपीट का मामला दुल्लहपुर थाने में दर्ज हुआ था।कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें