Search
Close this search box.

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी किशन राम गिरफ्तार, जंगीपुर पुलिस ने नवापुरा चौराहे से दबोचा

गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। आरोप है कि औढ़ारी मठिया, थाना बिरनो निवासी किशन राम पुत्र पुतुल राम ने 5 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया था।

परिजनों के अनुसार आरोपी और नाबालिग के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत होती थी। काफी खोजबीन के बाद भी लड़की का पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को नवापुरा चौराहा से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें