Search
Close this search box.

बलिया मारपीट मामले में वांछित आरोपी लालसाहब राम गिरफ्तार, सहतवार पुलिस की सख्त कार्रवाई

बलिया । जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना सहतवार पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा के नेतृत्व में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 मार्च 2026 को वादी ने थाना सहतवार में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के लालसाहब राम एवं अन्य लोगों ने शराब पीने-पिलाने के विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए उसके भाई और बेटे को भी बुरी तरह पीटा गया, जिससे भाई को गंभीर चोटें आईं। इस संबंध में थाना सहतवार पर धारा 115(2), 352, 351(3), 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी।

इसी क्रम में 8 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक समरेन्द्र कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त लालसाहब राम (38 वर्ष), निवासी महराजपुर, को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी टीम में हेड कांस्टेबल संतोष यादव एवं कांस्टेबल विनोद यादव शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।

संजय सिंह रिपोर्टर बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें