Search
Close this search box.

रोहनिया में बाबू शिवनाथ सिंह पुण्यतिथि व भगत सिंह शहादत दिवस पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित

वाराणसी। रोहनिया जगतपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समिति कक्ष में सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू शिवनाथ सिंह की 26वीं पुण्यतिथि एवं सरदार भगत सिंह के 95वें शहादत दिवस पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिरुद्ध नारायण सिंह ने की।

मुख्य अतिथि एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. हरेंद्र कुमार राय और अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव मनीष सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान बाबू शिवनाथ सिंह एवं स्व. योगेंद्र नारायण सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। मुख्य अतिथि हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का योगदान अमूल्य रहा है और बाबू शिवनाथ सिंह ने देश की आजादी व राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विशिष्ट अतिथि डॉ. हरेंद्र राय ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत प्रबंधक रामसागर सिंह व प्राचार्य प्रो. अनिल प्रताप सिंह ने किया। संचालन विनय शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. निलय कुमार ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें