Search
Close this search box.

बनारस रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी का भंडाफोड़

वाराणसी। रेलवे स्टेशन पर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी का खुलासा किया। बनारस-सियालदह एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध यात्री को रोका गया, जिसके पास से करीब 36 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

आरोपी शराब को अवैध रूप से ले जा रहा था, जिसे बिहार ले जाने की आशंका जताई जा रही है, जहां शराबबंदी लागू है।पूछताछ में आरोपी ने तस्करी की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। इस कार्रवाई से रेलवे स्टेशन पर अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें