Search
Close this search box.

मिर्जापुर में शराब चोरी गैंग का खुलासा, चार गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल, पुलिस को बड़ी सफलता मिली

मिर्जापुर । जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने शराब की दुकानों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में दो अभियुक्तों को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया, जबकि भागने की कोशिश कर रहे दो अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया गया।पुलिस जांच में सामने आया कि यह गैंग जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित देशी शराब की दुकानों को निशाना बनाता था।

मिर्जापुर और सोनभद्र जिले में कुल सात स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। चोरी किए गए माल को छिपाने के लिए आरोपियों ने एक गोदाम (वेयरहाउस) भी बना रखा था, जहां से सामान की सप्लाई की जाती थी।

गिरफ्तार अभियुक्तों में करन बिंद और गंगाराम बिंद शामिल हैं। करन बिंद पर पहले से 6 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि गंगाराम बिंद पर 12 मामले दर्ज बताए गए हैं। अन्य दो आरोपियों में तीन चंदौली जिले के और एक मिर्जापुर का निवासी है।

पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन मनीष मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विस्तृत जानकारी दी और पुलिस टीम की सराहना

अनुप कुमार रिपोर्टिंग।

Leave a Comment

और पढ़ें