Search
Close this search box.

महाहर धाम स्थित पौराणिक शिव मंदिर के परिसर में महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास पूर्वक साथ मनाया गया

गाजीपुर – मरदह के महाहर धाम स्थित पौराणिक शिव मंदिर के परिसर में महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया जहां लगभग 50 हजार लोगों का उमड़ा आस्था का सैलाब महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया 13 मुखी शिव व गर्भगृह में जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर मन चांही मुराद मांगी,जनपद के ऐतिहासिक और पौराणिक महाहर धाम में महाशिवरात्रि का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।त्रेतायुगीन आस्था के इस प्रमुख केंद्र पर सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भक्तों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।प्रशासन और मंदिर समिति की चाक-चौबंद व्यवस्था,भारी भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी थी।सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच भक्तों ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और दूध अर्पित किया। पूरे परिसर को लाइटों और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था,जो आकर्षण का केंद्र बना रहा।त्रेतायुग से जुड़ा है धाम का गौरवशाली इतिहास महाहर धाम केवल एक मंदिर नहीं,बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्राचीन केंद्र है।मान्यता है कि यह स्थान श्रवण कुमार की उस ऐतिहासिक घटना से संबंधित है, जिसका वर्णन रामायण में मिलता है।सरवनडीह गाँव के समीप स्थित इस धाम की महिमा अद्वितीय है।

यहाँ स्थापित 13 मुखी शिव के दर्शन के लिए न केवल गाजीपुर,बल्कि आस-पास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुँचते हैं।सावन के महीने में यहाँ कांवड़ियों का रेला उमड़ता है,तो वहीं महाशिवरात्रि पर यहाँ की छटा देखते ही बनती है।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम आयोजन में भक्तों को जलाभिषेक के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो,इसके लिए सभी रुकावटों को समय रहते दूर कर लिया गया था। बैरिकेडिंग, पेयजल और प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई थी ताकि वृद्ध और महिला श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन प्राप्त हो सकें।श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए हमने इस बार विशेष स्वयंसेवकों की तैनाती की थी। प्रशासन के सहयोग से जलाभिषेक का कार्य शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न हुआ।सात दिवसीय मेले का आगाजमहाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर धाम परिसर में सात दिवसीय मेले का भी शुभारंभ हुआ।मेले में बच्चों के खिलौने,घरेलू सामान और खाने-पीने की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई।स्थानीय पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो।इस मौके पर नायब तहसीलदार कौशल चौरसिया,सीओ अनुभव राजर्षि, थानाध्यक्ष बिरनो,मरदह,दुल्लहपुर,भारी संख्या में महिला व पुरुष पुलिस कर्मी तैनात रहे।

महंत रविरंजन दास,योगेंद्र दास, संतोष दास,संयोजक सचिन्द्र सिंह,अध्यक्ष डॉ रामप्रवेश सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह,सचिव विरेन्द्र सिंह,कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह,प्रदीप सिंह,सुनील सिंह, सुशील सिंह,वशिष्ठ शर्मा,बृजेश सिंह,अभिषेक सिंह,नरेंद्र सिंह,राज्यवर्धन सिंह,प्रवीण पटवा,रामप्यारे गोंड,विवेक सिंह,संजय सिंह,आदि मौजूद।इनसेट-जंगीपुर विधानसभा के विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने अपने दर्जनों समर्थकों संग दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक कर पूरे विधानसभा क्षेत्र के सुख शांति समृद्धि हेतु कामना करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि पर्व सनातन धर्म के लिए आस्था का विषय है जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं और बाबा भोलेनाथ का पूजन अर्चन दर्शन करके मन चाहीं मुरादें मांगते हैं जिसे भगवान शिव शंकर पूरा करते हैं।वहीं दूसरी ओर ब्लाक प्रमुख मरदह सीता सिंह,ब्लाक प्रमुख बिरनो राजन सिंह,नायब तहसीलदार सदर ने सह परिवार दर्शन पूजन किया।साथ ही साथ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने मंदिर परिसर में 501 दीपों से प्रकाशोत्सव कर पर्व को धूमधाम से ऐतिहासिक बनाने का कार्य किया।

रिपोर्टिंग मरदह धर्मेन्द्र कुमार

Leave a Comment

और पढ़ें