गाजीपुर। रविवार को तड़के सुबह वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर सियारामपुर बाजार के पास एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी बाल-बाल बच गए। बिरनो थाना अध्यक्ष अजय कुमार यादव के अनुसार कुशीनगर निवासी नागनाथ दुबे अपनी पत्नी नर्मदा और बच्चे के साथ रेणुकोट जा रहे थे। वे Hindalco Industries Limited में कार्यरत हैं।
जैसे ही उनकी कार मऊ के तरफ से सियारामपुर बाजार के पास पहुंची, पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने ओवरटेक किया। इससे कार चालक नागनाथ दुबे घबरा गए और वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में दोनों को हल्की चोटें आईं। गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। घटना के संबंध में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली।
संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर








