गाजीपुर ।जिले के नसरपुर धीरजी गांव, थाना भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र में बिजली की नंगी तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से किसान राजदेव यादव की लगभग एक लाख रुपये कीमत की भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त हो गया। लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई। सूचना मिलते ही

समाजसेवी और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई और पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
उमेश यादव रिपोर्टर गाजीपुर









