Search
Close this search box.

मनियर पुलिस ने गुम मोबाइल बरामद कर स्वामी को सौंपा, CEIR पोर्टल से मिली बड़ी सफलता

बलिया। थाना मनियर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उसके स्वामी को सुपुर्द कर दिया। यह सफलता पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्राप्त हुई। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में थाना मनियर पुलिस टीम सक्रिय रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोबाइल स्वामी द्वारा अपने गुम हुए मोबाइल (कीमत लगभग 10,000 रुपये) के संबंध में थाना मनियर में प्रार्थना पत्र देकर CEIR पोर्टल पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से CEIR पोर्टल पर मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करते हुए उसे थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया।

दिनांक 27 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन उसके असली स्वामी को वापस सौंप दिया। अपना मोबाइल वापस पाकर स्वामी ने थाना मनियर पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।इस सराहनीय कार्य से पुलिस की सक्रियता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय मिलता है।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें