Search
Close this search box.

मरदह के नरवर निवासी मनोज उर्फ पप्पू ठाकुर का निधन, समाजसेवी प्रदीप प्रभाकर ने परिवार को दी सहायता

गाजीपुर ।के मरदह क्षेत्र के नरवर निवासी मनोज उर्फ पप्पू ठाकुर का आकस्मिक निधन हो जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मनोज फुटपाथ पर सैलून चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन के बाद परिवार पूरी तरह बेसहारा हो गया है। परिवार में उनकी पत्नी और 8 व 16 वर्ष के दो छोटे बच्चे हैं, जिनके सामने अब आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

इस कठिन परिस्थिति में इन्द्रावती फिलिंग स्टेशन (सेवठा) के संरक्षक एवं समाजसेवी प्रदीप प्रभाकर ने मानवीय पहल करते हुए पीड़ित परिवार की मदद की। वे नरवर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मिले, उन्हें ढांढस बंधाया और तत्काल 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

प्रदीप प्रभाकर ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों का कर्तव्य है कि वे ऐसे असहाय परिवारों की मदद के लिए आगे आएं, ताकि जरूरतमंद बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके। उनके इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान संघ मरदह के अध्यक्ष राधेश्याम यादव, अजय उर्फ साधु खरवार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Comment

और पढ़ें