Search
Close this search box.

लक्सा में ट्रांसजेंडर सुविधा युक्त आधुनिक शौचालय का महापौर ने किया लोकार्पण

वाराणसी। नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के क्रम में मंगलवार को लक्सा स्थित वार्ड नंबर 10 में नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण किया गया। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने फीता काटकर इस आधुनिक शौचालय को जनता को समर्पित किया।

इस शौचालय की सबसे खास विशेषता ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए अलग और विशेष सुविधा का निर्माण है, जिसे समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह पहल नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के समावेशी विकास के दृष्टिकोण से प्रेरित बताई जा रही है।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से काशी का तेजी से कायाकल्प हो रहा है और अब समाज के हर वर्ग की जरूरतों का ध्यान रखा जा रहा है। लक्सा जैसे व्यस्त बाजार क्षेत्र में इस आधुनिक शौचालय के निर्माण से स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और विशेषकर ट्रांसजेंडर समुदाय को सम्मानजनक सुविधा मिलेगी।

उन्होंने इसे स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता और सामाजिक संवेदनशीलता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष, क्षेत्रीय पार्षद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें