Search
Close this search box.

वाराणसी में खसरा-रूबेला (एम.आर.) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 71 बच्चों को लगी अतिरिक्त खुराक

वाराणसी। जनपद में खसरा-रूबेला उन्मूलन के उद्देश्य से विशेष एम.आर. टीकाकरण अभियान की शुरुआत सोमवार को कंपोजिट विद्यालय शिवपुर में की गई। विद्यालय आधारित सत्र का शुभारंभ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस.एस. कन्नौजिया ने किया।

अभियान के प्रथम दिवस स्टाफ नर्स चंद्र मोहन प्रसाद एवं चंदा कुमारी द्वारा कुल 71 बच्चों को एम.आर. टीके की अतिरिक्त खुराक प्रदान की गई। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार, सहयोगी अध्यापिका मधु सिंह एवं लीलावती देवी मौजूद रहीं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।

कार्यक्रम में सामाजिक संस्था Inner Wheel Club की वाराणसी इकाई की अध्यक्षा इशा अग्रवाल ने एम.आर. अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु स्वास्थ्य विभाग को 100 बैनर सहयोग स्वरूप प्रदान किए। स्वास्थ्य विभाग ने संस्था के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि यह अभियान 16 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत कक्षा 1 से 5 तक के सभी सरकारी, निजी एवं मदरसा विद्यालयों के बच्चों को अतिरिक्त एम.आर. टीका लगाया जाएगा, ताकि खसरा एवं रूबेला उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि वे बच्चों का टीकाकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें और इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

इस अवसर पर John Snow India (जेएसआई) से प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. शाहिद, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मणिशंकर एवं गुरदीप कौर तथा UNICEF से प्रदीप विश्वकर्मा एवं आलोक राय उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें