Search
Close this search box.

मैकेनाइज मल्टीलेवल से खत्म होगी खत्म जाम की समस्या

अस्सी घाट पर संवरेगी यातायात व्यवस्था, फूड प्लाजा देगा बनारसी स्वाद को नया आयाम
नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, जांची कार्यस्थल की प्रगति, दिया निर्देश

​वाराणसी : नगर निगम अस्सी घाट पर मैकेनाइज मल्टीलेवल कार पार्किंग के निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है । करीब 9.84 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस पार्किंग से घाट किनारे लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही, अस्सी की सुबह का आनंद लेने आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को बनारसी खान-पान का लुत्फ उठाने के लिए 2.14 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक फूड प्लाजा का भी निर्माण होना है।


इस क्रम में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शुक्रवार को अस्सी घाट व भदैनी क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना (सीएम-वीएनवाई) के तहत अस्सी घाट पर पर्यटकों की सुविधा के लिए बनने वाले मैकेनाइज्ड पार्किंग और फूड प्लाजा को लेकर उन्होंने कार्यस्थल की प्रगति जांची।


चार मंजिला बनने वाले मैकेनाइज्ड मल्टीलेवल कार पार्किंग के निर्माण की जिम्मेदारी शासन ने सीएनडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) को सौपी है। इस मौके पर नगर आयुक्त ने कहा कि पर्यटकों व श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए शहर के बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण निगम की प्राथमिकता है। कहा कि मैकेनाइज्ड पार्किंग के निर्माण का मुख्य उद्देश्य अस्सी घाट पर वाहनों के दबाव को कम करना तथा पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान करना है।

भदैनी रॉ पंपिंग स्टेशन का भी होगा कायाकल्प-
नगर आयुक्त भदैनी स्थित रॉ पंपिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया। पंपिंग स्टेशन परिसर का बारीकी से मुआयना करते हुए उन्होंने जलकल विभाग के अधिकारियों को पूरे परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के जल प्रबंधन से जुड़े केंद्रों का स्वरूप भी स्वच्छ और व्यवस्थित होना चाहिए। इस दौरान मुख्य अभियंता सिविल, महाप्रबंधक जलकल और सीएनडीएस के अवर अभियंता सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें