Search
Close this search box.

बलिया: भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान को सफल बनाने को लेकर बैठक सम्पन्न

बलिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत मुरलीछपरा मंडल में 02 एवं 03 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ग्राम मठ योगेन्द्र गिरि में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में मंडल के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम के सुचारु संचालन, व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की अधिकतम भागीदारी एवं संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इस दौरान भूमि विकास बैंक के चेयरमैन एवं प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख श्री परमेश्वर गिरि, प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री बिरेन्द्र शर्मा, श्री तारकेश्वर गोंड़, श्री मंटू बीन्द, मंडल अध्यक्ष श्री निरंजन सिंह एडवोकेट, श्री सुमित कुमार सिंह तथा युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें