Search
Close this search box.

दुद्धी में भाजपा प्रशिक्षण महा अभियान को लेकर बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्व और सदस्यता ग्रहण

सो दुद्धी पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस दुद्धी में गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्ष सोनभद्र नंदलाल गुप्ता ने आगामी 16 मार्च से 17 मार्च 2026 तक 24 घंटे चलने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान वर्ग को लेकर आवश्यक बैठक वृत्त उपरान्त प्रशिक्षण वर्ग के दायित्व का बोध पदाधिकारी को कराया गया और शत प्रतिशत वर्ग को सफल बनाने पर जोर देते हुए कहा कि यह वर्ग भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के द्वारा अनुशासन एवं संगठन के कार्य पद्धति को समझने और कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने के लिए वर्ग द्वारा प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को कराया जायेगा ।

बैठक में दर्जा प्राप्त मंत्री जीत सिंह खरवार द्वारा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष दुद्धी दीपक शाह द्वारा किया गया। संचालन मनोज कुमार मिश्रा एडवोकेट द्वारा किया गया।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजन चौधरी जिला मंत्री दिलीप पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विंढमगंज वीरेंद्र चौधरी जिला मंत्री दिलीप पांडेय कों वर्ग हेतु विशेष दायित्व दिया गया और वर्ग के सफलता की कामना की गई। इस मौके पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें