Search
Close this search box.

बलिया में 22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता शिविर, डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान

बलिया। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) बलिया श्री अनिल कुमार झा के आदेश पर डीएलएसए के सचिव श्री संजय कुमार गोंड के निर्देशन में परालीगल वालंटियर्स (अधिकार मित्र) द्वारा 11 फरवरी 2026 को आदर्श दर्शन विद्यापीठ, जापलिनगंज सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम दीवानी न्यायालय, बलिया के तत्वावधान में प्रस्तावित मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के क्रम में आयोजित किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया कि 22 फरवरी 2026 को गंगा बहुउद्देशीय सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर, बलिया में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन प्रस्तावित है। शिविर में निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, बच्चे, महिलाएं, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लाभार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता व विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किया जाएगा।

शिविर में वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना, किसानों से संबंधित योजनाएं तथा दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं सहित अन्य विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की व्यवस्था रहेगी।

डीएलएसए की ओर से जनसामान्य से अपील की गई है कि वे 22 फरवरी को आयोजित शिविर में उपस्थित होकर अधिक से अधिक लाभ उठाएं। कार्यक्रम का संचालन श्री राजीव कुमार शास्त्री एवं श्री राकेश कुमार कुशवाहा द्वारा किया गया।

रिपोर्टर: संजय सिंह
उत्तर प्रदेश, बलिया

Leave a Comment

और पढ़ें