Search
Close this search box.

मिर्जामुराद : “संदिग्ध हालात में जहर खाने वाली पहलवान युवती की इलाज के दौरान मौत”

जहर खाने वाली युवती की इलाज के दौरान मौत

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठठरा गांव में दो दिन पहले संदिग्ध हालात में जहर खाने वाली एक युवती की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।

मृत युवती की पहचान निधि के रूप में हुई है। वह कुश्ती की होनहार खिलाड़ी थी और कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी थी। जहर खाने के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई थी, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लेकर गए थे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

निधि की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें