Search
Close this search box.

मिर्जापुर में मारपीट मामला, पुलिस निष्क्रियता के आरोप, पीड़ित ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

मिर्जापुर । थाना चिल्ह क्षेत्र के मुगलपट्टी गांव में मारपीट और कथित पुलिस निष्क्रियता का गंभीर मामला सामने आया है। प्रार्थी करन पुत्र फनगीलाल सोनकर ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि 20 मार्च 2026 की शाम करीब 5 बजे पुरानी रंजिश के चलते सुजित यादव उर्फ लालू यादव अपने कई साथियों के साथ उनके घर में जबरन घुस आए।

आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की, गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद मामला हिंसक हो गया और लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस हमले में विनोद सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के तुरंत बाद थाना चिल्ह को सूचना दी गई और वीडियो साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए, लेकिन पुलिस ने अपेक्षित कार्रवाई नहीं की।

उनकी एफआईआर (संख्या 42/2026) दर्ज होने के बावजूद उस पर कोई ठोस प्रगति नहीं हुई, जबकि विपक्षी पक्ष की एफआईआर (संख्या 43/2026) तेजी से दर्ज कर ली गई।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले ने स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें