Search
Close this search box.

मीरजापुर: फेसबुक पर डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर ठगी, साइबर सेल ने ₹26 हजार पीड़ित को लौटाए

मीरजापुर: के कोतवाली शहर क्षेत्र में फेसबुक पर फर्जी कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर हुई ऑनलाइन ठगी के मामले में साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की ₹26,000 की धनराशि वापस करा दी।

घण्टाघर निवासी गौरव केसरी ने 22 मार्च 2026 को NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि फेसबुक पर “Qutmozz” नामक कंपनी का विज्ञापन देखकर उन्होंने डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के लिए ₹26,412 ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी का एहसास होने पर उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अधिकारियों के नेतृत्व में साइबर सेल कोतवाली शहर टीम ने जांच शुरू की। 24 व 25 मार्च को की गई कार्रवाई के दौरान ट्रांसफर की गई धनराशि में से ₹26,000 पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।

राशि वापस मिलने पर पीड़ित ने साइबर सेल टीम का आभार जताया। पुलिस ने उन्हें साइबर ठगी से बचाव के उपाय भी बताए तथा अन्य लोगों को भी ऐसे फर्जी विज्ञापनों से सावधान रहने की अपील की।

इस कार्रवाई में थाना कोतवाली शहर मीरजापुर के प्रभारी निरीक्षक उ0नि0 दयाशंकर ओझा तथा महिला कांस्टेबल पारुल श्रीवास्तव सहित साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

और पढ़ें