मीरजापुर। थाना कछवां क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कछवां पर वादी द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ नामजद अभियुक्तों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। शिकायत के आधार पर थाना कछवां में मु0अ0सं0-33/2026 पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ने क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
निर्देशों के क्रम में थाना प्रभारी कछवां के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार 21 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर दो नामजद अभियुक्तों —
- शिवा गौड़ उर्फ कल्लू पुत्र संतोष गौड़, निवासी विदापुर थाना कछवां,
- करन साहनी पुत्र राम सेवक साहनी, निवासी विदापुर थाना कछवां,
को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है।









