Search
Close this search box.

मीरजापुर: कटरा पुलिस ने मोबाइल छिनैती गिरोह का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, 8 फोन बरामद

मीरजापुर: जनपद के थाना कोतवाली कटरा पुलिस ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 24 मार्च 2026 को वादी ऋषभ पाण्डेय (निवासी छुरूआ देवरी, थाना कोतवाली देहात) ने शिकायत दी कि सबरी फटका के पास मोबाइल पर बात करते समय पीछे से आए दो व्यक्तियों ने उनका फोन छीन लिया और फरार हो गए। तहरीर के आधार पर थाना कटरा में मुकदमा संख्या 76/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना से जुड़े चार आरोपियों—
अरबाज कुरैसी, आसिफ अंसारी, लवकुश सोनकर और राजू उर्फ मुस्तफा—को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गिरोह बनाकर राह चलते लोगों के मोबाइल झपट्टा मारकर छीन लेते थे और बाद में उन्हें बेचकर पैसे आपस में बांट लेते थे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त राजू उर्फ मुस्तफा के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट तथा चोरी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

इस सराहनीय कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ने टीम को ₹10,000 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। 👮‍♂️

Leave a Comment

और पढ़ें