महाकुंभ 2025 के दौरान वायरल हुईं मोनालिसा इन दिनों विवादों में घिर गई हैं। जानकारी के अनुसार, उन्होंने 11 मार्च को केरल निवासी फरमान खान से पहले रजिस्टर मैरिज की और बाद में मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह किया। इस विवाह के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
मोनालिसा के परिजनों ने इस रिश्ते को लेकर गंभीर आपत्ति जताते हुए इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताया है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।वहीं, फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा भी इस मामले में सामने आए हैं और उन्होंने पुलिस प्रशासन से जांच की मांग की है।
परिजनों का आरोप है कि मोनालिसा को बहलाकर शादी की गई है, जबकि दूसरी ओर कुछ लोग इसे आपसी सहमति से हुआ विवाह बता रहे हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने सामाजिक और राजनीतिक हलकों में भी बहस छेड़ दी है।







