Search
Close this search box.

थाना नगरा पुलिस ने बिजली बिल धोखाधड़ी में आरोपी दीपक को गिरफ्तार, लैपटाप व दस्तावेज बरामद

बलिया।थाना नगरा, पुलिस ने दिनांक 28 फरवरी 2026 को विभिन्न धाराओं 316(5), 318(4), 319(2), 336(3), 338 और 340(2) बीएनएस के तहत अभियुक्त दीपक, पुत्र लखीचन्द, निवासी देवरिया, उम्र लगभग 26 वर्ष को गिरफ्तार किया। यह सफलता पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में हासिल हुई।

मामला 27 फरवरी 2026 का है, जब वादी ने सलेमपुर पावर हाउस में बिजली बिल जमा करने में धोखाधड़ी की सूचना दी। सूचना के आधार पर थाना नगरा पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमें लगाईं। 28 फरवरी को उप निरीक्षक प्रभाकर शुक्ला मय हमराह पुलिस कर्मियों ने भिटकुना मोड़ के पास अभियुक्त को पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के पास से 01 लैपटाप (डेल, मॉडल Latitude 7490) डोंगल सहित, 01 वायरलेस कीबोर्ड, 01 फिंगरप्रिंट स्कैनर मय OTG, 01 टैबलेट (रीयलमी), 02 रिकार्ड रजिस्टर, 07 पासबुक/चेकबुक और 01 गड्डी जमा पर्ची बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिसकर्मी: उ0नि0 प्रभाकर शुक्ला, कां0 कार्तिकेय मिश्रा और कां0 रमेश चौहान। पंजीकृत अभियोग संख्या मु0अ0सं0 047/2026, थाना नगरा, बलिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने धोखाधड़ी और संबंधित अपराधों में सफलता हासिल की और आवश्यक साक्ष्य भी बरामद किए।

Leave a Comment

और पढ़ें