Search
Close this search box.

नगरा में ईद पर नमाज अदा, हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल, शांति और भाईचारे का दिया संदेश

बलिया। जनपद के नगरा ब्लॉक स्थित नगर पंचायत नगरा में ईद के पावन अवसर पर भाईचारे और एकता की मिसाल देखने को मिली। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में एकत्र होकर शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की सुंदर झलक देखने को मिली, जहां दोनों समुदायों के लोग एक साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर सफीक अहमद एडवोकेट, दारा खान, डीएन प्रसाद, डॉक्टर खुदी पठान, पूर्व प्रधान प्रहलाद सिंह और ठेका जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।ईद के इस अवसर पर लोगों ने देश-दुनिया में चल रहे युद्ध जैसे हालातों पर भी चर्चा की।

उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है और इससे केवल नुकसान ही होता है। उन्होंने शांति और भाईचारे को ही सबसे बड़ा रास्ता बताते हुए युद्ध को रोकने की अपील की।रिपोर्टर विनोद सोनी के साथ कैमरामैन अजय कुमार, उजाला संचार।

विनोद सोनी ।अजय कुमार उजाला संचार रिपोर्टिंग।

Leave a Comment

और पढ़ें