Search
Close this search box.

मीरजापुर में प्लास्टिक मुक्त अभियान की नई पहल, प्रोसेसिंग प्लांट से रोजगार और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा

मीरजापुर। प्लास्टिक मुक्त जनपद बनाने की दिशा में एक अभिनव पहल शुरू की गई है। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण मानव सभ्यता के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। इससे जल, वायु और भूमि प्रदूषण बढ़ रहा है, कृषि उत्पादन प्रभावित हो रहा है और पशुओं के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ रहा है।

प्लास्टिक जलाने से निकलने वाले कण सांस संबंधी बीमारियों का कारण बन रहे हैं।इसी क्रम में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों के साथ प्लास्टिक प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण किया।

इस प्लांट में प्लास्टिक को पहले छोटे टुकड़ों में काटकर धोया जाता है, फिर सुखाकर उसे दानों में परिवर्तित किया जाता है। इन दानों को विभिन्न कंपनियों को बेचने की योजना है।उन्होंने निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतों से नियमित रूप से प्लास्टिक संग्रह कर प्लांट को सक्रिय रखा जाए।

साथ ही समूह की महिलाओं को प्लांट संचालन में शामिल कर उन्हें मानदेय देने की व्यवस्था की जाए। इस पहल से रोजगार सृजन के साथ ग्राम पंचायतों की आय बढ़ेगी और क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें