Search
Close this search box.

श्री मुकुन्द गोपाल सेवा संस्थान की नई प्रबंधकारिणी सर्वसम्मति से निर्वाचित, पदाधिकारियों की घोषणा सम्पन्न

वाराणसी । श्री मुकुन्द गोपाल सेवा संस्थान, षष्ठपीठ श्री गोपाल मंदिर चौखम्भा की साधारण एवं निर्वाचन सभा 22 मार्च 2026 को सायं 4 बजे मंदिर सभागार में सर्वसम्मति से संपन्न हुई। सभा में आगामी पांच वर्षों के लिए नई प्रबंधकारिणी का गठन किया गया।

निर्वाचन अधिकारी दिनेश जोशी ने पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर षष्ठपीठाधिश्वर गो. श्री श्याम मनोहर जी महाराज को चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियंदु बावा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण पारिख, महामंत्री राजेश अग्रवाल, मंत्री मनोज मुनीमवाला तथा कोषाध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल बने।

सांस्कृतिक मंत्री जमुना वल्लभदास गुजराती, सेवा संग्रह मंत्री आनंद कृष्ण अग्रवाल, समाज सेवा मंत्री प्रदीप अग्रवाल, संगठन मंत्री बृजकिशोर दास किनारीवाला, प्रकाशन मंत्री जयंतिलाल शाह और मीडिया प्रभारी अतुल शाह नियुक्त किए गए। साथ ही अन्य उपमंत्रियों एवं कार्यकारिणी के 11 सदस्यों के नाम भी घोषित किए गए।

अतुल शाह मीडिया प्रभारी।

Leave a Comment

और पढ़ें