Search
Close this search box.

महराजगंज में नई रेल लाइन परियोजना शुरू, दूरी घटेगी, विकास को मिलेगी नई सौगात

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के तहत इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास को गति देते हुए महराजगंज जिले में आनंद नगर-घुघुली नई रेल लाइन परियोजना का कार्य शुरू हो गया है। 51.30 किमी लंबी इस परियोजना के प्रथम चरण (घुघुली से महराजगंज) के लिए टेंडर अवार्ड हो चुका है, जबकि द्वितीय चरण (महराजगंज से आनंद नगर) की प्रक्रिया जारी है।

परियोजना के लिए 244 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है। निर्माण के अंतर्गत 25 बड़े पुल, 8 छोटे पुल और 44 सड़क अंडरपास बनाए जाएंगे, जिनमें कई पर कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा पिपरा, मुंदारी, शिकारपुर, पकरी नौनिया और परसिया बुजुर्ग में हाल्ट स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं।

आनंद नगर यार्ड रिमॉडलिंग और महराजगंज स्टेशन भवन निर्माण भी शुरू हो चुका है।इस रेल लाइन के निर्माण से महराजगंज जिला पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा, जिससे कृषि, व्यापार और लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

नई लाइन बनने से गोण्डा से पनियहवा की दूरी 307 किमी से घटकर 265 किमी रह जाएगी, जिससे यात्रा समय में कमी आएगी और गोरखपुर जंक्शन पर दबाव भी कम होगा। यह परियोजना क्षेत्रीय विकास को नई गति दी गई।

Leave a Comment

और पढ़ें