Search
Close this search box.

इंदौर में नवविवाहिता पत्नी प्रेमी संग फरार, 25 तोला जेवर व नकदी ले जाने का आरोप

इंदौर। इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में एक युवक की शिकायत पर उसकी नवविवाहिता पत्नी एवं उसके कथित प्रेमी के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार खुड़ैल क्षेत्र निवासी युवक पेशे से वकील है। उसने एक मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से कानपुर निवासी युवती नीलिमा सेंगर से विवाह किया था। आरोप है कि विवाह के कुछ ही दिनों बाद युवती अपने कथित प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई।

पीड़ित युवक का आरोप है कि पत्नी घर में रखे लगभग 25 तोला सोने-चांदी के जेवरात तथा नगद राशि भी साथ ले गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक ने खुड़ैल थाना में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें