Search
Close this search box.

फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता का सव मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप,ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज

गाजीपुर । ज़िले से है जहां पर गहमर थानाक्षेत्र के भीखमराय पट्टी में सोमवार की सुबह नवविवाहिता की लाश घर में बने फंदे पर संदिग्ध हाल में लटकी मिली। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।

भांवरकोल के वीरपुर निवासी लल्लन यादव की भतीजी 20 वर्षीय निशा यादव की शादी महज एक माह पूर्व बीते 24 फरवरी को भीखमपुर पट्टी निवासी रामचंद्रिका यादव के पुत्र लक्ष्मण यादव के साथ धूमधाम से हुई थी।

लल्लन ने ससुर रामचंद्रिका व सास राधिका देवी सहित पति लक्ष्मण, देवर भरत यादव, भुआल यादव व बृजेश यादव के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने की तहरीर देते हुए बताया कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए निशा को प्रताड़ित किया जाने लगा।

बताया कि वो दहेज में चेन, अंगूठी, जेवर आदि की मांग कर रहे थे। यहां तक कि मायके में फोन करने से भी मना कर दिया गया था। आरोप लगाया कि अब ससुरालियों ने उसकी हत्या कर उसके शव को फंदे से टांग दिया। बताया कि सोमवार को फोन कर निशा के मौत के बारे में बताया और हमारे व पुलिस के पहुंचने के पहले ही शव को उतार लिया था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने सुराग जुटाया। मायके पक्ष की तहरीर पर 6 के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें