मीरजापुर। में ईद-उल-फितर के अवसर पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने संयुक्त रूप से नगर क्षेत्र के इमामबाड़ा सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी एवं पर्याप्त पुलिस बल भी मौजूद रहा।अधिकारियों ने लोगों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही नमाज स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए गए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष लगातार भ्रमणशील रहे और ईद की नमाज को सकुशल संपन्न कराया। प्रशासन की सक्रियता और सतर्कता के चलते पूरा पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।








