Search
Close this search box.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन ने वृद्धा आश्रम में निराश्रित महिलाओं व बच्चों को चादर, फल व खाद्य सामग्री वितरित की

वाराणसी।, 8 मार्च 2026। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की महिला कल्याण संगठन द्वारा दुर्गाकुंड स्थित राजकीय वृद्ध एवं आसक्त महिला गृह में रहने वाली निराश्रित वृद्ध, विधवा एवं आसक्त महिलाओं तथा अनाथ बच्चों की सहायता के लिए सेवा कार्य आयोजित किया गया।

इस अवसर पर संगठन की ओर से आश्रय गृह में रहने वाली महिलाओं और बच्चों के बीच चादर, वस्त्र, ताजे फल, दूध तथा अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती वानी जैन ने आश्रम में रह रही महिलाओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें चादर, वस्त्र, फल एवं दूध जैसे आवश्यक सामग्री भेंट की।

उन्होंने आश्रम में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की तथा वहां कार्य कर रहे कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और असहाय वर्गों की सेवा करना हम सभी का दायित्व है और ऐसे अवसरों पर सहयोग और संवेदना से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

इस अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की सचिव श्रीमती जागृति सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती मधुलिका सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्याओं में डॉ. कल्पना दूबे, श्रीमती मौसमी चौधुरी, श्रीमती राशिका सिंह, श्रीमती शालिनी अवस्थी, श्रीमती नम्रता सिंह और श्रीमती कविता चन्द्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं और सामग्री वितरण में सहयोग किया।

Leave a Comment

और पढ़ें