Search
Close this search box.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वाराणसी मंडल में महिला रेलकर्मियों ने चलाई यात्री व मालगाड़ियां, सशक्तिकरण का दिया सशक्त संदेश

वाराणसी।, 8 मार्च 2026। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर बनारस, प्रयागराज रामबाग और वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशनों से तीन मेमू/डेमू यात्री ट्रेनों तथा एक मालगाड़ी का संचालन महिला रेल कर्मियों द्वारा किया गया।बनारस स्टेशन से झूंसी के लिए गाड़ी संख्या 65129 (बनारस–झूंसी–बनारस डेमू) का संचालन महिला वरिष्ठ सहायक लोको पायलट श्रेया तिवारी ने किया।

वहीं वाराणसी सिटी से गाड़ी संख्या 65106 (वाराणसी सिटी–गाजीपुर सिटी–वाराणसी डेमू) को वरिष्ठ सहायक लोको पायलट सुष्मिता कुमारी ने परिचालित किया। इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 65114 (प्रयागराज रामबाग–बनारस डेमू) का संचालन सहायक लोको पायलट नीतू बाला ने किया तथा वाराणसी सिटी से एम्प्टी कोचिंग रेक का संचालन सहायक लोको पायलट अनिता कुमारी ने संभाला।

पूर्वोत्तर रेलवे में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम, सेमिनार और नाटक आयोजित किए जाते हैं। महिला कर्मचारी लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, टीटीई, आरपीएफ, सिग्नल व ट्रैक मेंटेनर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर रही हैं।

महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ द्वारा “मेरी सहेली” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत महिला आरपीएफ कर्मियों की टीम अकेले यात्रा कर रही महिलाओं को सहायता व सुरक्षा प्रदान करती है तथा हेल्पलाइन 139 के बारे में जागरूक करती है।

Leave a Comment

और पढ़ें