Search
Close this search box.

अष्टमी के दिन जालंधर के अनादि मिश्रा विन्ध्य महोत्सव मंच पर करेंगे अपनी शानदार प्रस्तुति

विन्ध्य महोत्सव मंच पर प्रदेश के जाने माने कलाकारो के द्वारा किया जा र हा है सांस्कृतिक कार्यक्रम

मीरजापुर। मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल नवरात्र मेला में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के मार्ग निर्देशन में उत्तर प्रदेश विन्ध्य धाम तीर्थ विकास परिषद के सौजन्य से कराए जा रहे विन्ध्य महोत्सव कार्यक्रम दिनांक 26 मार्च 2026 को अष्टमी के दिन जालंधर (पंजाब) के अनादि मिश्रा के द्वारा अपनी शानदार गायन की प्रस्तुति की जाएगी।


ज्ञातव्य हो कि अनादि मिश्रा देश के जाने माने सिंगर/संगीत प्रोग्रामर/लाइव परफार्मर/संगीत निर्माता भी है। अष्टमी के दिन विन्ध्य महोत्सव के मंच पर अनादि मिश्रा के द्वारा मां विन्ध्यवासिनी देवी चरणो में अपने गीत संगीत का शानदार प्रस्तुतिकरण की जाएगी।


इसी क्रम में जनपद की लोकप्रिय कजली गायिका पद्मी श्री उर्मिला श्रीवास्तव, भजन गायक राजेश श्रीवास्तव, कुसुम पाण्डेय, अतूल कूमार के अलावा देवरिया के प्रकाश चन्द्र राय, भदोही से सुरेश लाल यादव व लखनऊ के सुरेश कुशवाहा व जया कुमारी के अलावा संस्कृति विभाग उ0प्र0 के कलाकार अमित द्विवेदी व मीना देवी का भी लोकगायन अष्टमी के दिन किया जाएगा। इसी क्रम में जनपद के जाने माने लोकगायक मंटू मिश्रा व लोकगायक रामलखन के द्वारा भी अपने गीतो के माध्यम से मां के धाम हाजिरी लगाई जाएगी।

दिनांक 24 मार्च 2026 को विन्ध्य महोत्सव के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह के द्वारा देवीचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रल्लवलित कर शुभारम्भ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमो की कड़ी में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारो में लखनऊ के जाने माने लोकगायक/भजन गायक कमलेश पाठक के द्वारा अपने भजनो व लोकगीतो से लोगो को भक्तिमय किया गया।

वहीं लखनऊ की ही डा0 प्रतिभा मिश्रा ने देवीगीतो के साथ अनेक पारम्परिक संस्कार गीत सुनाकर अपनी माटी की संस्कृति को लोगो के सामने बखूबी रखा गया। इसी क्रम में लखनऊ के पर्णिका श्रीवास्तव के द्वारा आकर्षक लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया एवं विन्ध्याचल की धरती में ही जन्म लेकर कथक नृत्य के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को देश प्रदेश के कोने में बिखेरनी वाली नम्रता श्रीमाली के द्वारा कथक नृत्य प्रस्तुत कर लोगो का मनोरंजन कराया गया।

लखनऊ की मंजू देवी का देवीगीत, भदोही से अमित, आजमगढ़ से राहुल मिश्रा, अयोध्या से सत्यांशु पटेल, लखीमपुर से रामपाल निषाद, भदोही के विष्णु यादव, वाराणसी की रीना गुप्ता, मिर्जापुर चुनार से राजेश यादव तथा मिर्जापुर के विष्णु प्रजापति कुन्दन, प्रवीण कुमार मिश्रा, धमेन्द्र कुमार के द्वारा देवीगीत व लोकगीत का शानदार प्रस्तुतिकरण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी, संजय श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम की समस्त देखरेख व मंचीय व्यवस्था नायब तहसीलदार गरिमा व उत्तर प्रदेश विन्ध्यधाम तीर्थ विकास परिषद मीरजापुर के रूपेश श्रीवास्तव अंजू मौर्या द्वारा किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें