होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल द्वारा 04054/04053 नई दिल्ली–बरौनी–नई दिल्ली होली विशेष ट्रेन (वाया गोरखपुर–सीवान) का संचालन किया जाएगा। यह विशेष गाड़ी नई दिल्ली से 20 फरवरी से 06 मार्च 2026 तक प्रतिदिन तथा बरौनी से 22 फरवरी से 08 मार्च 2026 तक प्रतिदिन कुल 15 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
04054 नई दिल्ली–बरौनी होली विशेष
यह गाड़ी 20 फरवरी से 06 मार्च 2026 तक प्रतिदिन नई दिल्ली से 19:50 बजे प्रस्थान करेगी। गाजियाबाद (20:50), अलीगढ़ (22:30), टूंडला (23:45) होते हुए दूसरे दिन इटावा (01:00), कानपुर सेंट्रल (06:00), उन्नाव (06:35), ऐशबाग (07:47), बादशाहनगर (08:20), बाराबंकी (09:15), गोंडा (10:40), बस्ती (11:55), खलीलाबाद (12:27), गोरखपुर (13:35), देवरिया सदर (14:32), सीवान (15:35), छपरा (17:05), सोनपुर (18:40), हाजीपुर (18:55) तथा शाहपुर पटोरी (19:52) से होकर बरौनी 22:00 बजे पहुँचेगी।
04053 बरौनी–नई दिल्ली होली विशेष
वापसी में यह गाड़ी 22 फरवरी से 08 मार्च 2026 तक प्रतिदिन बरौनी से 00:45 बजे प्रस्थान करेगी। शाहपुर पटोरी (01:32), हाजीपुर (02:35), सोनपुर (02:47), छपरा (05:10), सीवान (06:07), देवरिया सदर (07:10), गोरखपुर (08:40), खलीलाबाद (09:25), बस्ती (09:55), गोंडा (11:55), बाराबंकी (13:55), बादशाहनगर (14:50), ऐशबाग (15:40), उन्नाव (16:55), कानपुर सेंट्रल (17:40), इटावा (19:35), टूंडला (21:10), अलीगढ़ (22:12) होते हुए दूसरे दिन गाजियाबाद (02:58) से चलकर नई दिल्ली 03:50 बजे पहुँचेगी।
इस विशेष ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06 तथा एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अग्रिम आरक्षण कराने एवं यात्रा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।










