Search
Close this search box.

थाना पड़री पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार

मीरजापुर। थाना पड़री जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 19.03.2026 को वादी मुन्नीलाल यादव पुत्र राजधर यादव निवासी चितांग थाना लालगंज जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की बहन को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने एवं हत्या कर देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-72/2026 धारा 85,80(2) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए थानाध्यक्ष पड़री को निर्देश दिये गये।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना पड़री पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः02.04.2026 को उप निरीक्षक विजय शंकर यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर नेवढिया चौराहा के पास से नामजद 02 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता 1. रामबली यादव पुत्र स्व0पखन्डू राम व 2. निर्मला देवी पत्नी रामबली यादव निवासीगण कम्हारी थाना पड़री जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारें में जानकारी प्रदान कर किया जा रहा जागरुक

महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारें में जानकारी प्रदान कर किया जा रहा जागरुक