Search
Close this search box.

वाराणसी मंडल में कार्मिक समीक्षा बैठक, कर्मचारी हित व पदोन्नति प्रगति पर विस्तृत चर्चा

वाराणसी । पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री मनोज कुमार ने मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी श्री आशीष जैन के साथ भारतेन्दु सभागार में कार्मिक प्रबंधन एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक का उद्देश्य रेलवे बोर्ड के आदेशों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना तथा कर्मचारी-प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री अजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री आर. जे. चौधुरी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह सहित सभी शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में कर्मचारी हित, पदोन्नति, रिक्त पदों की स्थिति, प्रशिक्षण, सेवा अभिलेखों के डिजिटलीकरण एवं अनुशासनात्मक मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मनोज कुमार ने कर्मचारी संतुष्टि को संगठन की कार्यक्षमता के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए समयबद्ध कार्य, डेटा एनालिसिस और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने कार्मिक विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए सेवानिवृत्ति के साथ ही उसी दिन पदोन्नति की पहल को सराहनीय बताया।

बैठक में 1651 पदोन्नतियां, 423 एमएसीपी लाभ एवं 54 पुनर्नियुक्तियों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें