Aparna Rajat Kaushik, पुलिस अधीक्षक जनपद Mirzapur के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने हेतु सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना अदलहाट पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 11 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इको स्पोर्ट कार संख्या UP 63 AE 0884 से मनीष सिंह उर्फ लल्ला को गिरफ्तार किया। अभियुक्त निवासी ग्राम कोलना, थाना अदलहाट है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.085 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये है, बरामद किया गया।
इस संबंध में थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-80/2026, धारा 8/20/29/60/61 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ ने किया।









