Search
Close this search box.

UGC का बाप” लिखी बुलेट पर पुलिस का एक्शन: कैंट क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान अजीबोगरीब बाइक जब्त, मालिक की तलाश जारी

वाराणसी । कैंट थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को एक अनोखी और चौंकाने वाली बुलेट मोटरसाइकिल मिली, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। विकास भवन के पास चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी की नजर एक बिना नंबर प्लेट वाली खड़ी बाइक पर पड़ी।

जब पुलिस ने करीब जाकर देखा तो नंबर प्लेट की जगह उस पर “UGC का बाप” लिखा हुआ था, जिसे देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए। हालांकि यह अजीब ‘स्टाइल’ ज्यादा देर तक नहीं चल सका और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाइक को जब्त कर थाने भिजवा दिया।

फिलहाल बाइक के मालिक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। अब देखना होगा कि मालिक सामने आकर इस हरकत पर क्या सफाई देता है।

Leave a Comment

और पढ़ें