Search
Close this search box.

आजमगढ़ में पुलिस अपराधी मुठभेड़: फायरिंग के बीच दो शातिर बदमाश घायल गिरफ्तार, हथियार और लूटी गई चैन बरामद

आजमगढ़। के थाना कन्धरापुर क्षेत्र में पुलिस और अन्तरजनपदीय शातिर अपराधियों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए दो अपराधियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के बाद मौके से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और लूटी गई चैन बरामद की गई।

क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी ने बताया कि पुलिस को जैसे ही अपराधियों की गतिविधि की सूचना मिली, तुरंत टीम गठित कर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें