अलीगढ़। अलीगढ़ जिले के गांधी पार्क थाना क्षेत्र स्थित सराय इंतजाम अली इलाके में एक शादी समारोह के दौरान अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। समारोह में आई एक डांसर दूल्हन के भाई के साथ कथित रूप से फरार हो गई।
बताया जा रहा है कि दूल्हन का भाई पहले से शादीशुदा है। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने डांसर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और मामले की शिकायत पुलिस से की है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।








