Search
Close this search box.

थाना को0शहर पुलिस द्वारा महिला शादी का झासा देकर भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना को0शहर जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 02.04.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की पत्नी को शादी का झासा देकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-55/2026 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी करने हेतु थाना प्रभारी को0शहर को निर्देश दिये गये।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0शहर पुलिस द्वारा अपहृता को बरामद कर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 04.04.2026 को उपनिरीक्षक संजय सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त फिरोज अली पुत्र कल्लू अली निवासी गोरगी थाना हलिया जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।

Leave a Comment

और पढ़ें