वाराणसी । लोहता थाना क्षेत्र के अंतर्गत महमूदपुर गांव में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। महमूदपुर चौकी इंचार्ज ने पीएसी और पुलिस बल के साथ गांव में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मिलजुलकर त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों या भड़काऊ बातों पर ध्यान न दें।महमूदपुर गांव में सत्तार हकीम के पास स्थित मस्जिद में जुमे की नमाज पुलिस प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्वक अदा की गई।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे लोगों में विश्वास का माहौल बना रहा। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अशोक कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।







